Site icon sunderkand.net

Love Marriage के उपाय: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन सरल उपायों का पालन करें, प्रेम विवाह के बनेंगे प्रबल योग

Love Marriage Ke Upay ज्योतिषियों की मानें तो राहु केतु मंगल और शनि Love Marriage के कारक माने जाते हैं। विवाह भाव में राहु-केतु शनि और मंगल की उपस्थिति होने पर जातक के प्रेम विवाह के योग बनते हैं। अगर आप भी Love Marriage करना चाहते हैं तो आज कृष्ण जी के अवतरण दिवस पर मंदिर जाकर कृष्ण कन्हैया और राधा रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें।

आज जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां अवतरण दिवस है। सनातन धर्म के अनुयायी जन्माष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त निर्जला उपवास भी रखते हैं। धार्मिक मत है कि श्रद्धा भाव से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। इस दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। अगर आप भी Love Marriage करना चाहते हैं, तो कृष्ण जन्माष्टमी पर ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-

प्रेम विवाह (Love Marriage) के उपाय

अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो आज जन्माष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण मंदिर जाएं। मंदिर प्रांगण से भगवान कृष्ण को अर्पित करने हेतु बांसुरी खरीद लें। अब मंदिर जाकर विधि विधान से श्रीराधा रानी और भगवान कृष्ण की पूजा करें। इस समय “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें। इसके पश्चात, कृष्ण कन्हैया को बांसुरी अर्पित करें। साथ ही प्रेम विवाह की कामना करें। इस उपाय को करने से लव मैरिज के प्रबल योग बनते हैं।

ज्योतिषियों की मानें तो राहु, केतु, मंगल और शनि प्रेम विवाह के कारक माने जाते हैं। विवाह भाव में राहु-केतु, शनि और मंगल की उपस्थिति होने पर जातक के प्रेम विवाह के योग अधिक रहते हैं। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं, तो आज कृष्ण जी के अवतरण दिवस पर मंदिर जाकर कृष्ण कन्हैया और राधा रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। इस उपाय को करने से भी लव मैरिज के योग बनते हैं।

इन मंत्रों का जाप करें

क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।।

ॐ नमो भगवते नन्दपुत्राय आनन्दवपुषे गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।।

प्रेम विवाह करने के इच्छुक जातक कृष्ण जन्माष्टमी तिथि पर विधि विधान से भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा करें। साथ ही हल्दी मिश्रित जल से केले के पौधे में अर्घ्य दें। इस समय ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः’ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

अगर आप प्रेम प्रसंग में हैं और अपने पार्टनर से लव मैरिज करना चाहते हैं, तो आज के दिन कृष्ण मंदिर जाकर भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख, पांचजन्य शंख और लाल गुलाब के 5 फूल अर्पित करें। इस समय लव मैरिज की प्रार्थना राधा रानी और कृष्ण कन्हैया से करें। इस उपाय को करने से राधा रानी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा से शीघ्र शादी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- भगवान श्रीकृष्ण के नीले शरीर का क्या रहस्य है?

यह भी पढ़ें- जानें, भगवान श्रीकृष्ण को 16108 कन्याओं से शादी करनी पड़ी क्यों? इसके पीछे क्या कहानी है?

Exit mobile version